Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन, आपसी विवाद में गृहस्थ की गोली मारकर हत्या…

सहरसा (पतरघट) :- सूबे में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर है। मानो पुलिस का ख़ौफ़ अपराधियों के दिमाग से खत्म होता प्रतीत हो रहा है। अपराधी हत्या, लुट, राहजनी जैसी जघन्य अपराध खुलेआम कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से है जहाँ मृत्युंजय सिंह नामक एक किसान का गोली मारकर हत्या कर दिया गया। घटना पतरघट ओपी क्षेत्र के घुनसाही गाँव की है।

दरअसलमृ अपने खेत में पटवन करने गया था जहाँ गोली मारकर हत्या कर दिया गया। जिसके बाद जैसे ही परीजनों को इस बात की जानकारी हुई आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे तो घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मधेपुरा उदा किशनगंज NH106 को घंटो जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आगजनी कर यातायात अवरुद्ध किया।

लोगों की माने तो आये दिन चोरी, लूट और हत्या जैसी संगीन घटना घटती रहती है और पुलिस मौन बनी रहती है। मृतक की पत्नी की माने तो मृतक पटवन करने अपने खेत पर गया था। जिसके बाद बार बार फोन करने के बाद जब फोन रिसीव नही किया गया तो बेटी को खेत पर भेजा गया जिसके बाद।

वहाँ मकई के खेत मे मृतक का शव पड़ा हुआ था और फोन की घंटी पेंट के पॉकेट में बज रहा था। वहीं घंटो जाम के बाद ASP बलिराम चौधरी जाम स्थल पर पहुंचे। जहाँ काफी मसक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों समेत ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम छुड़ाया गया।

इस दौरान मीडियाकर्मी से रूबरू होते हुए उन्होंने कहाँ की घटना के बाद दो – तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। लिखित आवेदन के बाद उचित करवाई की जायेगी।

रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

बिहार मेडिकल सम्मिट सह आचार्य चरक चिकित्सा सम्मान का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि मदन मोहन झा, मंत्री समीर महासेठ सहित तमाम गणमान्य ने की शिरकत….

Bihar Now

अक्षरा सिंह और प्रजक्ता शुक्रे की मधुर कृति “छठी मईया करिहा दुलार” हुई रिलीज…

Bihar Now

Virtual Pokies No Deposit Required

Bihar Now