Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Breaking: सुपौल में घर में घुसकर मर्डर से सनसनी, अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, मौत…

इस वक्त बड़ी खबर सुपौल के त्रिवेणीगंज से आ रही है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को घर में घुसकर गोली मार दी, जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया… इसके बाद महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मधेपुरा रेफर कर दिया.. लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया…

जानकारी के मुताबिक,त्रीवेणीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने घर में सोई हुई 35वर्षीय महिला के सिर में गोलीमार कर हत्या कर दी है.. घटना त्रिवेणीगंज बाज़ार के मेला रोड की है जहां किराना व्यवसायी सुरेश चौधरी की पत्नी को अहले सुबह चार बजे घर में सोई अवस्था में अज्ञात अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी है मृ.

मृतक.के पति सुरेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह चार बजे जागने के बाद मैं बाथरूम चला गया था बाथरूम जाने के बाद एक जोड़दार आवाज़ हुई बाहर निकला तो देखा कि मेरी पत्नी खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई है घर का दरवाजा खुला हुआ था…

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची त्रिवेणीगंज पुलिस ने घायलावस्था आनन फानन में महिला को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जिसे एम्बुलेंस द्वारा ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई…

वहीं त्रिवेणीगंज थाना के एसआई वशिष्ठमुनि राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोई अवस्था में 35 वर्षीय महिला को अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है ईधर मृतक महिला के पति ने पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए बताया कि हमें किसी से कोई दुश्मनी नहीं है अज्ञात अपराधियों ने मेरी पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी है मुझे किसी पर शक भी नहीं है…

वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है औऱ अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।ईधर मृतक महिला को दो संतान एक 8 वर्षीय लड़का और एक 13 वर्षीय लड़की है जो घटना के समय सोए हुए थे।

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

मधुबनी में सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी आग, परिवार के 5 लोग झुलसे, 6 माह के बच्चे की मौत

Bihar Now

Tropicana Nz Slot Finder

Bihar Now

जनविश्वास यात्रा को लेकर जमुई पहुंचे तेजस्वी यादव, समर्थकों का उमड़ा हुजूम……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो