Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

बछवरा विधायक की पार्थिव शरीर बेगूसराय पहुंचते ही पूरा इलाका हुआ ग्मगीन, आखिरी दर्शन करने उमड़ी समर्थकों की हुजूम…

कांग्रेस के कद्दावर नेता सह बछवारा विधानसभा के वर्तमान विधायक रामदेव राय के असामयिक निधन पर आज पूरे विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई ।

आज शाम ढलने के बाद दिवंगत विधायक रामदेव राय का शव जैसे ही बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बछवाड़ा बाजार पहुंचा तो हजारों की संख्या में उनके समर्थक जुटने लगे। रामदेव राय का पार्थिव शरीर सर्वप्रथम बछवाड़ा मुख्यालय पहुंचा जहां सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष ने अपने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी ।

इसके बाद विधायक रामदेव राय का पार्थिव शरीर मंसूरचक होते हुए उनके पैतृक गांव चक्का सहलोरी पहुंचेगा जहां कल भगवानपुर प्रखंड में उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे , तत्पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

गौरतलब है कि रामदेव राय लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और आज सवेरे उनकी पटना के पारस अस्पताल में मृत्यु हो गई थी..पूर्व सांसद और बिहार सरकार में कई विभाग के मंत्री भी रह चुके थे..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र को लेकर विस अध्यक्ष ने की हाईलेबल मीटिंग, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम …

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर पर नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान, लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर गांव के एंट्री को भी ठीक करवाने का दिया आश्वासन…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी… समस्तीपुर में एक दुकान में लूट, थाने से महज 25 गज की दूरी पर वारदात को दिया गया अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो