Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बीजेपी का “आत्मनिर्भर बिहार” कैंपेन है हास्ययास्पद, बीजेपी 24 सालों से उधार के चेहरे पर निर्भर – तेजस्वी यादव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज आत्मनिर्भर बिहार का शुभारंभ किया, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने जमकर हमला बोला है…

बीजेपी की चुनावी कैंपेन आत्मनिर्भर बिहार पर तेजस्वी यादव ने तंस कसते हुए कहा है कि पिछले 24 सालों से बीजेपी उधार के चेहरे पर बिहार में काम चला रही है…

तेजस्वी यादव ने कहा किबीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है। कितना हास्यास्पद बयान और कैम्पेन है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं उनको ये सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में बीजेपी तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए।। 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर है।

दूसरी बात- बिहार में 15 वर्ष शासन करने के बाद इन लोगों को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। 15 वर्ष तक इनको किसने रोका हुआ था?

तीसरी बात- ऊपर से नीचे दिल्ली से पटना तक इनकी सरकार है तो अब तक क्यों नहीं आत्मनिर्भर बन पाया? पहले पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर आत्मनिर्भर बना दिजीए।

चौथी बात- जैसे विगत 2014 में इन्होंने कहा था हमारी सरकार आने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे ऐसे ही ये बिहार की आत्मनिर्भर बनाएँगे।

Related posts

वाणिज्य कर विभाग की बड़ी उपलब्धि, कोविड के बावजूद लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रहण…

Bihar Now

बिहार सरकार के मंत्री ने पटना के विभिन्न पंडालों में घूम कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की…

Bihar Now

Exclusive: नहीं ध्वस्त हुई है 263 करोड़ की लागत से बनी “सुशासन” की पुल.. बिहार नाउ की रिएलिटी चेक में खबर निकली भ्रमक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो