Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

जलजमाव को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश,NH को किया जाम..

बेगूसराय में लगातार हो रही बारिश ने जहां एक और नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है तो वह जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आज लोहिया नगर रेलवे एवं सड़क के किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों ने पानी निकासी सहित भोजन एवं अन्य मदद की मांग को लेकर एनएच 31 को जाम कर दिया तथा जमकर हंगामा किया ।

लोगों का आरोप है कि पिछले 12 दिनों से इन लोगों की स्थिति बद से बदतर हो गई है । निचले इलाके में पानी भर जाने की वजह से इनकी झोपड़ियों पूरी की पूरी डूब चुकी हैं और बच्चों सहित आम लोगों के डूबने का खतरा लगातार बना रहता है । साथ ही साथ इनके घर में रखे राशन की सामग्री भी बर्बाद हो चुकी है । आलम यह है कि अब यह लोग भूखे रहने को विवश हैं ।

लेकिन बार-बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाने के बावजूद अभी तक इन्हें किसी भी प्रकार की मदद मुहैया नहीं कराई गई है। इसी से आक्रोशित होकर आज इन लोगों ने एनएच 31 को जाम कर प्रदर्शन किया है । हालांकि प्रशासन के द्वारा पानी निकासी के लिए फाटक को खोल दिया गया है । प्रशासन के अनुसार जल्द ही जल की निकासी हो जाएगी और स्थिति सामान्य कर लिया जाएगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बक्ता

Related posts

बेगूसराय में 3 दिन से लापता लड़की का शव बरामद, इलाके में सनसनी… हत्या या आत्महत्या ?….

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान 24 घंटे में 4 हत्याएं से बेगूसराय में सनसनी, सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैली. ?…

Bihar Now

Breaking : पटना में ड्यूटी के लिए निकले कांस्टेबल का अपहरण…12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली…”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो