Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

जलजमाव को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश,NH को किया जाम..

बेगूसराय में लगातार हो रही बारिश ने जहां एक और नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है तो वह जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आज लोहिया नगर रेलवे एवं सड़क के किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों ने पानी निकासी सहित भोजन एवं अन्य मदद की मांग को लेकर एनएच 31 को जाम कर दिया तथा जमकर हंगामा किया ।

लोगों का आरोप है कि पिछले 12 दिनों से इन लोगों की स्थिति बद से बदतर हो गई है । निचले इलाके में पानी भर जाने की वजह से इनकी झोपड़ियों पूरी की पूरी डूब चुकी हैं और बच्चों सहित आम लोगों के डूबने का खतरा लगातार बना रहता है । साथ ही साथ इनके घर में रखे राशन की सामग्री भी बर्बाद हो चुकी है । आलम यह है कि अब यह लोग भूखे रहने को विवश हैं ।

लेकिन बार-बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाने के बावजूद अभी तक इन्हें किसी भी प्रकार की मदद मुहैया नहीं कराई गई है। इसी से आक्रोशित होकर आज इन लोगों ने एनएच 31 को जाम कर प्रदर्शन किया है । हालांकि प्रशासन के द्वारा पानी निकासी के लिए फाटक को खोल दिया गया है । प्रशासन के अनुसार जल्द ही जल की निकासी हो जाएगी और स्थिति सामान्य कर लिया जाएगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बक्ता

Related posts

Breaking : मधुबनी कांड का मुख्य आरोपी मधुबनी के बेनीपट्टी से ही गिरफ्तार… मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..

Bihar Now

बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे पूर्व मुख्यमंत्री जीतने राम मांझी…

Bihar Now

बेगूसराय में चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई, मौके पर पुलिस पहुंचकर बचाई जान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो