Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई, मौके पर पुलिस पहुंचकर बचाई जान…

बेगूसराय में आज चोरी के आरोप में लोगों ने पकड़कर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी । घटना नगर थाना क्षेत्र के खातो पुर की है। गनीमत यह रही कि पुलिस की तत्परता से मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया जिससे उसकी जान बच गई।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है । वही पीड़ित युवक करण कुमार का कहना है कि उस पर लगाए गए चोरी का आरोप मिथ्या है और उल्टे दस पंद्रह की संख्या में युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीन कर उसकी पिटाई कर दी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड निवासी करण कुमार आज खातोपुर के समीप गया था जहां कुछ युवकों ने करण कुमार को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि करण कुमार एक युवक का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था इसीलिए पकड़कर उसकी पिटाई की गई है ।

Related posts

नहीं रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सियासी गलियारों में शोक की लहर… आज सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट आएगा पार्थिव शरीर…

Bihar Now

मंत्री संजय झा ने‌ की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से‌ मांग, दिल्ली से दरभंगा के लिए दें सेमी हाईस्पीड ट्रेन…

Bihar Now

पटना समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग जारी किया येलो अलर्ट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो