Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अनियमितता के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षद…

बेगूसराय में बखरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान पर अनियमितता तथा बदसलूकी का आरोप लगाकर मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा समेत एक दर्जन पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं ।

25 सितंबर से इस धरने पर बैठे लोग बीती रात काफी क्षुब्ध दिखे। मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी सीधे मुंह किसी से बात नहीं करते और जब भी जनता की समस्याओं को उनके नजदीक रखा जाता है तो अभद्र व्यवहार करते हैं तथा पार्षदों के साथ गाली गलौज करते हैं।

गीता कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पिछले 5 माह से राशि आने के बावजूद इंदिरा आवास के लाभुकों को अब तक राशि मुहैया नहीं कराई गई है । आलम यह है कि बरसात शुरू होने के बाद अब लोग भीग भीग कर जीवन जीने को विवश हैं । पार्षदों ने कहा कि जब तक कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा राशि नहीं उपलब्ध कराई जाएगी या फिर इनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बीजेपी के ब्लैक डे मनाने पर‌ RJD का पलटवार, काला दिन मनाने के बजाय आज उन्हें अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए…

Bihar Now

एंबुलेंस 102 सेवा भ्रष्टाचारियों का भेंट चढ़ा, ऑक्सीजन की कमी लाइफ सपोर्ट का अभाव और एक्सपायरी दवा के कारण एंबुलेंस में हुई मौतों की तय हो जिम्मेदारी …

Bihar Now

हजारों बिहारी छात्र व श्रमिकों को गुजरात से कांग्रेस द्वारा ट्रेन से बिहार भेजना स्वागतयोग्य- प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो