Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विधान परिषद की चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक..

दरभंगा, –  आयुक्त कार्यालय के सभागार में बिहार विधान परिषद सदस्य के लिए दरभंगा शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर  मयंक वरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिला के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की ।

बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किया जा चुका है।

28 सितंबर 2020 को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन प्रारम्भ हो जाएगा, 5 अक्टूबर 2020 तक नामांकन चलेगा, 6 अक्टूबर को संवीक्षा होगी, 8 अक्टूबर 2020 को नाम वापसी की तिथि है तथा 22 अक्टूबर 2020 को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा एवं 12 से 14 नवंबर 2020 तक मतगणना किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 23, दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24 एवं बेगूसराय में 20 कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 141 मतदान केंद्र हैं जिनमें 102 मुख्य मतदान केंद्र तथा 39 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मधुबनी में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 8 सहायक मतदान केंद्र, दरभंगा में 34 मुख्य मदान केंद्र एवं 10 सहायक मतदान केंद्र, समस्तीपुर में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 9 सहायक मतदान केंद्र एवं बेगूसराय में 20 मुख्य मतदान केंद्र एवं 12 सहायक मतदान केंद्र हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का पालन किया जाएगा।सभी मतदान केंद्र प्रखंड व अंचल मुख्यालय में ही रहेंगे। जिसकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में आयुक्त के सचिव  दुर्गानंद झा क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी उप निदेशक जनसंपर्क एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में मधुबनी के लोजपा जिला अध्यक्ष वचनु मंडल, समस्तीपुर से सीपीआई के सत्यनारायण सिंह, एन.सी.पी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा, सी.पी.आई के सचिव नारायण जी झा, सी.पी.एम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मो0 असलम, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक राम चन्द्र राय, जदयू के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, एल.जे.पी के देवेंद्र कुमार झा, रालोजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, बसपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, बीजेपी के जिला समन्वयक अभिषेक कर्ण, कांग्रेस समस्तीपुर के रितेश झा, कांग्रेस मधुबनी के नवीन कुमार, राजद के जिला महासचिव विष्णु चंद्र पप्पू अन्य उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

नागरिकता संसोधन बिल देश के लिए है काला कानून – RJD

Bihar Now

लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन, ग्रामीण इलाकों में जांच बढ़ाने की जरूरत – कांग्रेस

Bihar Now

CM नीतीश ने जेपी गंगा पथ का किया निरीक्षण, अपर मुख्य सचिव से ली पूरी जानकारी, तेजी से काम पूरा करने का दिया निर्देश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो