Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

महागठबंधन से बगावत के बाद मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव के DNA पर उठाए सवाल…

पटना:कल महागठबंधन से बगावत करने वाले वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर लगाया बड़ा आरोप.कहा राजद में टिकट की बिक्री हो रही है और बिस्कॉमान में खुली है दुकान.मुकेश सहनी ने संवाददाता सम्मेलन कर राजद पर लगाए और भी कई आरोप और घेरे में लिया नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री दावेवार तेजस्वी यादव को…

कल महागठबंधन के संवाददाता सम्मेलन के बीच सीट नही मिलने पर नाराज हो मुकेश सहनी राजद पर धोखाधडी का आरोप लगाते हुए निकल गये थे.और अब मुकेश कह रहे हैं कि इन्होने लालू प्रसाद को हीं अपना आदर्श माना है .लेकिन राजद ने इन्हे लोक सभा चुनाव में भी धोखा दिया,दरभंगा की जगह खगड़िया दिया,जबरदस्ती मुजफ्फरपुर दिया,फिर भी हम राजद के साथ बने रहे.तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिये हमेशा समर्थन किया.जबकी उनके खुद के परिवार में हीं इस बात का विरोध है.तेजस्वी को युवाओं से डर है.चिराग से,मुकेश सहनी से,अपने भाई तेज प्रताप से भी डरते हैं.दो दिन पहले 25 सीट और उप मुख्यमंत्री के पद की बात मुझे कही गयी थी.जो कांग्रेस को 70 के बजाय 58 सीट की बात कर धोखा दे सकता है वो मेरे जैसे अतिपिछड़ा के बेटे को धोखा क्यों नही दे सकता.जो वाम दल चार दिन पहले जुड़े उनकी संख्या तय मेरी संख्या तय क्यों नही.विरासत में राजनीति से कोई मुख्यमंत्री नही बनता है.साथ हीं तेजस्वी के DNA पर मुकेश साहनी ने उठाया सवाल,कहा जो अपने भाई का नही उसका क्या DNA ठीक होगा. दूसरे के डीएनए पर सवाल उठाने से पहले खुद का डीएनए देखना चाहिए.
मुकेश सहनी ने कहा कि आज शाम तक हम एक मोर्चा बनाने की कोशिश में है,जिसका हिस्सा हम हो सकते हैं,नही तो फिर 243 सीटों पर चुनाव लडेंगे,कल सुबह इसकी घोषणा कर देंगे.सूत्रों की माने तो मुकेश की लगातार उपेन्द्र कुशवाहा और पप्पू यादव से बात हो रही है.

Related posts

बिहार में होगी बम्पर बहाली… तीन विभागों में 5 हजार से अधिक नए पद की स्वीकृति… नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

सरेआम हथियार के बल पर व्यवसाई से लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

पटना में पार्षद पति के बाद जहानाबाद में RJD नेता को मारी गोली, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पहुंचे अस्पताल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो