Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : सहरसा में मौत पर बवाल, शव लेकर थाने के सामने प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण ?…

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां दो गुटों में हुई खूनी संघर्ष में एक की मौत पर बवाल मच गया है..मौत से आक्रोशित लोगों ने सब को लेकर सदर थाना के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं..हालात तनावपूर्ण होते जा रहा है.. हालांकि मौके वारदात के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है…एसडीपीओ राजेश कुमार लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं..

बता दें  कि सहरसा के आर एम कॉलेज में दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई जिसके बाद गोलीबारी हुई..गोलीबारी में एक की मौत हो गई दूसरा घायल बताया जा रहा है..गोली लगने से मिक्की चौबे की मौत हो गई एवं प्रतीक कुमार घायल है । एक दर्जन से अधिक गोली चली है। आधा घंटा पहले की घटना है…इस घटना से आक्रोशित लोगों का हंगामा जारी है..

 

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं..दिनदहाड़े बीच शहर में दो गुटों में जमकर गोलीबारी होती है एक की मौत हो जाती है, दूसरा घायल हो जाता है.. कई राउंड गोलियां चलती है … इस घटना ने एक बार फिर सुशासन की हवा निकाल दी है..

सबसे बड़ा सवाल कि दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया जाता है चुनावी माहौल के बीच पुलिस की ये मुस्तैदी है ?..

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड , बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

हां तो.. लानत है ऐसे सेकुलरिज्म पर

Bihar Now

बिहार में अजीबोगरीब FIR !… गांव के सभी ब्राह्मणों पर केस, जो वहां नहीं रहते वो भी आरोपी,12 गिरफ्तार…

Bihar Now

पप्पू यादव और पटना पुलिस के बीच सड़क पर संग्राम, मार्च को रोकने के लिए हुई पानी की बौछार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो