Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक छात्र की गला रेतकर हत्या, शव को खेत में फेंका, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश..

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक सातवीं कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। घटना चकिया ओपी के सिमरिया गांव की है। बताया जाता है कि सिमरिया वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश कुमार राय का 13 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार कल शाम से घर से लापता था जिसका शव आज गांव के बाहर एक खेत से बरामद किया गया है।

चुनाव के बीच छात्र की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की सूचना पर चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायर के सहारे जांच कर रही है । परिजनों ने किसी से भी कोई दुश्मनी या विवाद की बात से इनकार किया है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर अंकुश की हत्या किसने और क्यों की है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
बपिि

Related posts

Bihar Now

बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक खत्म, सदन की कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार …

Bihar Now

करंट लगने से एक किसान की मौत, सकते में इलाके के लोग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो