Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के केवटी में तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज…कहा – जात पात की नहीं, मुद्दों पर होनी चाहिए राजनीति…

बिहार में दूसरे चरण का मतदान जारी है.. तमाम सियासी पार्टियों के नेता लगातार चुनावी रैली जनसभा को संबोधित करने में व्यस्त हैं… आज दरभंगा के केवटी में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया…

केवटी में तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जात पात की राजनीति नहीं, मुद्दों की राजनीति होनी चाहिए…हम सभी वर्ग सवर्ण, दलित, महादलित सहित सभी को साथ ले कर चलेंगे…

तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल के शासनकाल में मिथिलांचल को सिर्फ अंगूठा दिखाने का काम किया है…. मिथिलांचल के तमाम कारखाने चीनी मिल पेपर मिल सब बंद पड़े हैं..लेकिन नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में मिथिलांचल को अंगूठा दिखाने के सिवाय कुछ नहीं दिया. .

तेजस्वी यादव ने मौजूद लोगों से अपील की कि इस बार नीतीश को हराना है और  आरजेडी को जिताना है.. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनते ही सबसे पहले 10 लाख नौकरी पर हम सिग्नेचर करेंगे.

तेजस्वी यादव ने स्थानीय लोगों से अपील की दरभंगा के केवटी क्षेत्र के आरजेडी प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी को वोट देकर यहां से विजई बनाएं..

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुद्दे की बात होनी चाहिए..हम लोग युवा हैं और युवा सोच नई बिहार नई सोच के साथ हम लोगों को निर्माण करना है ऐसे में आप लोग वोट दीजिए सरकार बनाइए.  …

Related posts

Bihar Now

DMCH OPD में दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों के लिए बना अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर…

Bihar Now

Crowne Casino Melbourne

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो