Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

6 दिनों से लापता युवक का अभी तक कोई ट्रेस नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, गुमशुदा या अपहरण ?…

बेगूसराय में बलिया थाना के समीप आज आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया तथा  थाना परिसर को घेर कर प्रदर्शन किया..

दरअसल लोगों का आरोप है कि 6 दिन पूर्व बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर निवासी राजेश यादव किसी काम से अपने घर से बाहर निकले थे लेकिन वह पुनः वापस लौट कर घर नहीं गए । लगातार थाना को सूचना देने के बाद पहले तो पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज नहीं किया लेकिन जब ग्रामीणों का दबाव बढ़ना शुरू हुआ तो 2 दिन के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। जबकि लोगों को एवं परिजनों को आशंका है कि राजेश यादव का अपहरण कर लिया गया है और किसी अनहोनी की आशंका से परिजन भयभीत हैं ।

ग्रामीणों का आरोप है कि आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है और राजेश यादव का कोई अता पता नहीं चल रहा है ,थक हार कर आज ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बलिया थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।

वहीं पुलिस के अनुसार पुलिस राजेश यादव की खोजबीन कर रही है ,अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह मामला अपहरण का है या गुमशुदगी का । पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही राजेश यादव को को बरामद कर लिया जाएगा ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

“28 मई भारतीय लोकतंत्र का काला दिन, लोकशाही को राजशाही में बदलने की साजिश”… नए संसद भवन को लेकर सियासी संग्राम जारी…

Bihar Now

कालाबाजारी कर रहे रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

Bihar Now

Breaking : कुशेश्वरस्थान में सातवें राउंड में जेडीयू ने 3320 वोटों से बनाई बढ़त, तारापुर में आरजेडी आगे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो