Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking :दरभंगा के प्रख्यात शल्यचिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर रमन प्रसाद सिन्हा का निधन, इलाके में शोक की लहर…

दरभंगा शहर के प्रख्यात शल्यचिकित्सा विशेषज्ञ डाक्टर  रमन प्रसाद सिन्हा का लगभग 88 वर्ष की उम्र में आज तड़के 3 बजे निधन हो गया। गत शनिवार को ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें स्थानीय बेंता चौक स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया था।

गहन चिकित्सा यूनिट में तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद सुबह तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डा श्री रमन प्रसाद सिन्हा ने डी एम सी एच में शल्य चिकित्सक विभागाध्यक्ष होने के अलावा एक लोकप्रिय शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी। चिकित्सा जगत में समाज को दिए उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। अपने पीछे वे एक पुत्र डाक्टर अमिताभ सिन्हा, दो पुत्रियों सहित भारापूरा परिवार छोड़ गए हैं जो उनके स्वर्गवासी होने के कारण शोकाकुल है।

बालभद्रपुर स्थित डा सिन्हा के निवास पर शहर के डाक्टरों सहित गणमान्य लोगों का उनके अंतिम दर्शन हेतु तांता लगा है। अंतिम संस्कार उनकी इक्षा अनुसार आज अपरान्ह पैतृक गांव के निकट पहलेजा घाट पर होगा।

आई एम ए प्रवक्ता एवम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.आमोद कुमार झा ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए चिकित्सा जगत एवम समाज के लिए अपुर्णिय क्षति बताया है ।

Related posts

नीतीश कुमार के द्वार पर “अपनों ” की चीख !… न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा जेडीयू नेता…

Bihar Now

मोतिहारी में पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या, तीन बदमाश आए और गोलियों से भून दिया…

Bihar Now

बड़ी खबर : डंपिंग एरिया में कचरा फेकवाएगी पुलिस – SSP

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो