Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

SP साहब को पूर्व से सूचना देने के बावजूद हो गई पूर्व मुखिया की मर्डर, मामले को गंभीरता से नहीं लेने का पुलिस पर आरोप, जिम्मेदार कौन ?…

बेगूसराय में पूर्व मुखिया सह मुखिया पति गणेश पोद्दार की दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा चौक की है ।

बताया जाता है कि बिशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और मुखिया पति गणेश पोद्दार जब देवपुरा चौक के पास थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें तीन गोली मारी जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई । मृतक गणेश पोद्दार सीपीआई के वरिष्ठ नेता भी थे।

घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर शव को रोक रखा है और पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या की सूचना पर सीपीआई के बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, जिला मंत्री अवधेश राय समेत अन्य नेता भी पंहुचे।

परिजनों का आरोप है कि पूर्व मुखिया से रंगदारी की मांग की गई थी और लगातार धमकी दी जा रही थी इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से भी की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं विधायक ने कहा कि 24 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में बखरी डीएसपी ने कहा कि पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या हुई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

CM ने किया पटना के छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

Bihar Now

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत के बयान पर बिफरी कांग्रेस …. ” बिहार सहित उत्तर भारतीयों से अविलंब माफी मांगे भाजपा “

Bihar Now

बिहार में MLC चुनाव की आ गई तारीख, 8 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो