Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सदन में शायराना अंदाज में दिखे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मौजूदा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद… एक दूसरे को शायरी के जरिये दिया जवाब…

बिहार विधानसभा का नजारा इस बार कुछ बदला बदला सा लग रहा है.. विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों शेरो शायरी के जरिये अपनी बात कह रहे हैं ।

बजट पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- “तू करले हिसाब अपने हिसाब से / जनता कर लेगी हिसाब अपने हिसाब से।”

इसका जवाब उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने यूं दिया–
“विरासत से तय नहीं होंगे सियासत के फैसले
उड़ान तय करेगी कि ये आसमां किसका है.”

वहीं विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भिड़ गए. दोनों नेताओं के बीच आंकड़े को लेकर गरमागरम बहस छिड़ गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर बैठे विधायक भी सदन में शोर मचाने लगे. दरअसल डिप्टी सीएम ने तेजस्वी के ऊपर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद ये सिलसिला शुरू हुआ.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद अपने ही बजट को नहीं मान रहे हैं. वह मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि मैंने सदन में आंकड़ों का जंजाल पेश कर गुमराह करने का काम किया है.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के बजट में समाज के विभिन्न तबकों के लोगों के उत्थान का ख्याल नहीं रखा गया है. बिहार के बजट का आंकड़ा पेश करते हुए तेजस्वी ने बताया कि विभागवार स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय और स्किम मद में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग विभाग को मात्र 0.78 % राशि ही दी गई है.

 

­

 

Related posts

बीजेपी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने समर्थकों के साथ थामा जेडीयू का दामन…

Bihar Now

Breaking : शिक्षामंत्री Prof.चन्द्रशेखर ऑफिस के बजाय पहुँचे RJD कार्यालय, आखिर चल क्या रहा है ?…

Bihar Now

भीड़तंत्र का यह कैसा गुस्सा ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो