Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

Big Breaking : दारोगा की हत्या के महज चंद घंटो में ही फिर एक व्यवसायी की हत्या, सीतामढ़ी में पिछले दो दिनों में 4 हत्याएं… “सु”शासन पर सवाल ?…

सीतामढ़ी जिले में बेलगाम हुए अपराधियो ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दे पुलिस महकमे को खुला चैलेंज दिया है। दरोगा हत्या मामले की गुफ़्ती सुलझाने पहुँचे आईजी के मौजूदगी में अपराधियों ने सरेआम एक व्यवसायी की गोली मार हत्या कर दी है।

घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर फोर लेन की है। जहां अपराधियो ने एक सीमेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान मिरचाईपट्टी निवासी गुड्डू भागवानी के रूप में कई गई है।

जो सोनबरसा-मुजफ्फरपुर हाइवे एनएच 77 के बरियारपुर पेट्रोल पंप के सामने अपनी सीमेंट बालू की दुकान पर बैठे थे। तभी अपराधियो ने दुकान पर जाकर व्यवसायी में सीने में गोली मार दी। जख्मी व्यवसायी को आनन फानन में डॉ वरुण के क्लिनिक में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से जिले के व्यवसायियो में आक्रोश के साथ भय का माहौल सा कायम हो गया है।

नगर थाना पुलिस क्लीनिक में पहुंच परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों का आरोप है कि जबसे यह एसपी यहा आये तब से यहाँ के व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। वैसे बता दे कि दो दिनों में गोली चलने की यह छठी घटना है। जिसमे अभी तक दरोगा समेत चार की मौत हो चुकी है। वही एक कि स्थिति गंभीर है और तीन खतरे से बाहर है।γ

Related posts

आनंद मोहन की रिहाई के मुख्यमंत्री ने दिए संकेत… कहा- उनके पत्नी से पूछिए हम क्या कर रहें हैं…

Bihar Now

प्रतिरोध दिवस मनाते हुए TET शिक्षकों ने निकाला मौन मार्च..

Bihar Now

केंद्र की ओर से बिहार क्वरंटाइन सेंटरों की प्रशंसा करना श्रमिकों का अपमान – कांग्रेस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो