Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 11 जिलों में आंधी-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

बिहार में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं, अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए पूर्वानुमान जताते हुए आंधी, वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है. जिन जिलों में खासकर आंधी के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं.

बारिश को लेकर भी कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मार्च से लेकर जुलाई तक बारिश से लेकर वज्रपात तक का मौसम माना जाता है और इस दौरान लोगों को खास सावधानियां बरतने की जरूरत भी होती है. यही वजह है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

Related posts

BPSC का बड़ा बयान, नहीं रद्द होगा परीक्षा… 300-400 छात्रों के लिए नहीं रद्द करेंगे…

Bihar Now

बेकरी मंडी में लगी भीषण आग, 10 की मौत 50 से ज्यादा घायल

Bihar Now

फिर लटक गया दरभंगा AIIMS !… प्रस्तावित जमीन लेने से केंद्र का इंकार, कांग्रेस ने उठाए थे विप में सवाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो