Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार की मशहूर साहित्यकार अनामिका और मैथिली रचनाकार कमलकांत झा को मिला वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं..

पटना, मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री  अनामिका एवं मैथिली रचनाकार  कमलकांत झा को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। मुजफ्फरपुर की रहने वाली श्रीी्ी अनामिका को हिंदी कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त: थेरी गाथा: 2014’ के लिये यह सम्मान दिया गया है, जबकि मैथिली साहित्य के लिये बिहार के दरभंगा के ही श्री कमलकांत झा को उनकी रचना ‘गाछ रूसल अछि’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार की बेटी को हिंदी का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश की आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले दोनों रचनाकारों की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।
’’’’’’

Related posts

Tax Free Pokies With Bonus Free To Play

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से जुड़े काम शुरू करने को लेकर सीएम ने दिए निर्देश…

Bihar Now

इस मौत का जिम्मेदार कौन ?… जवाब दीजिए स्वास्थ्य मंत्री जी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो