Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नाइट कर्फ्यू होने के बावजूद देर रात तक नर्तकी लगाती रही ठुमके, कोरोना प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां, बेखबर प्रशासन ?…

राज्य में लागू है नाइट कर्फ्यू, बावजूद इसके भव्य कार्यक्रम से प्रशासन बेखबर

कई राज्यों से आई है नर्तकी, मेला का हुआ है आयोजन

एंकर

भागलपुर/सुल्तानगंज -: राज्य के मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के वेब को रोकने के लिए राज्य भर में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है, इसके तहत रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पूरी तरीके से कर्फ्यू लागू होगा और स्थानीय प्रशासन को इसे सुचारू रूप से पहल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बावजूद इसके सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के महेशी में चैती दुर्गा का भव्य मेला लगा हुआ है। इतना ही नहीं देर रात तक अश्लील गानों की धुन पर नर्तकी झूमते रहे और उसके सामने हजारों की संख्या में भीड़ तालियां बजाती रही। कोरोना संक्रमण और प्रोटोकॉल को दरकिनार कर देर रात तक भीड़ ने जमकर ठुमके लगाए किसी के चेहरे पर ना तो मास्क दिखा ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हुआ।

नाइट कर्फ्यू के बावजूद डीजे की धुन पर देर रात तक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा। गौर करने वाली बात है कि स्थानीय प्रशासन भी इस पूरे आयोजन से बेखबर रहा। हजारों हजार की संख्या में वहां मौजूद भीड़ ना केवल कोरोना संक्रमण को आमंत्रण दे रहे हैं बल्कि अपनी जिंदगी से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विभिन्न राज्यों से नर्तकी यहां पर पहुंची हैं इसके अलावा मेले का आयोजन कर कई आकर्षक झूले और दुकानों को लगाया गया है। इस पूरे मामले पर प्रशिक्षु डीएसपी सह सुलतानगंज थाना अध्यक्ष डॉ गौरव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन की Vकोई सूचना नहीं दी गई है। क्षेत्र में गश्त कर रही गाड़ी और पदाधिकारियों को भेजकर लाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा हिस्ट्रीशीटर पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार ..

Bihar Now

मांझी करेंगे सियासी खेला ?… मांझी छोड़ेंगे मोदी कैबिनेट ?…

Bihar Now

बिहार कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को मिला 883 करोड़…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो