Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मांझी करेंगे सियासी खेला ?… मांझी छोड़ेंगे मोदी कैबिनेट ?…

केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी ने बिहार के मुंगेर में मंगलवार (21 जनवरी) को ऐसा बयान दिया जिससे लग रहा है कि वे एनडीए में नाराज चल रहे हैं. पीएम मोदी से उनका मोह भंग हो गया है. आंख दिखाते हुए उन्होंने एक तरह से सीधे कह दिया कि लगता है उन्हें कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा.

दरअसल जीतन राम मांझी मुंगेर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सभा में काफी संख्या में लोग जुटे थे. यह देखकर मांझी गदगद हो उठे. उन्हें झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिली जिससे उनकी नाराजगी दिखी.

उन्होंने कहा, “झारखंड में हमको नहीं मिला, ठीक है नहीं मांगे तो नहीं मिला. दिल्ली में भी नहीं मिला. कहते हैं कि हम नहीं मांगे थे तो नहीं मिला, लेकिन ये कोई न्याय है क्या? हमारा कोई अस्तित्व नहीं है ?”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आगे कहा, “जब हमारे कार्यक्रम में भीड़ आ रही है, जनमानस हमारा है, वोटर हमको वोट देने के लिए तैयार तो फिर सीट क्यों नहीं मिली? मेरा एक ही प्रश्न है.

हम फरियाना नहीं चाहते हैं कि हमको इतनी सीट दे दो, लेकिन कहते हैं कि जो वजूद है उस आधार पर सीट दो. हमको कोई फायदा नहीं है. आपके (लोगों) फायदा के लिए कह रहे हैं. लगता है कैबिनेट हमको छोड़ना पड़ेगा.”

Related posts

“ICU” में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था…7 दिनों तक इलाज के लिए भटकता रहा मरीज… तड़प-तड़प कर अस्पताल में एक प्रोफेसर ने तोड़ा दम,सुध लेने नहीं आए एक भी सीनियर डॉक्टर…दरभंगा आलाधिकारी से भी नहीं मिली किसी तरह की मदद – परिजन…

Bihar Now

मोतिहारी में उत्पाद विभाग का छापा,एक ट्रक से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद, मौके से तस्कर फरार…

Bihar Now

Säkraste Casino I Sverige

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो