Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BREAKING : पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे छोटे सरकार.. 60-70 राउंड फायरिंग, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि छोटे सरकार के नाम से मशहूर पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने जबरदस्त फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक अनंत सिंह के काफिले में शामिल एक शख्स को गोली लगी है।

इस फायरिंग में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह बाल-बाल बच गए हैं। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर कर ताला जड़ दिया।

इस मामले की सूचना पाकर अनंत सिंह गैंगस्टर के घर जा धमके। अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। इस गोलीबारी में छोटे सरकार बाल-बाल बच गए हैं। फिल्हाल गांव में भारी तनाव है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

बता दें कि 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने AK-47 और आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में उन्हें बरी कर दिया था। पूर्व विधायक के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। 16 अगस्त को अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे।

Related posts

दरभंगा एम्स के लिए MSU ने लिया संकल्प, घर घर से ईंट इकट्ठा कर 8 सिंतबर को AIIMS का करेंगे शिलान्यास, किया पैदल मार्च..

Bihar Now

RJD पर सुशील मोदी का जोरदार हमला,कहा – लालू राबड़ी अपने बेटे को जनता के बीच जाने के लिए क्यों नहीं कहते ?…

Bihar Now

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी चुनाव आयोग,2 सप्ताह बाद बुला सकती है सर्वदलीय बैठक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो