Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबईराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : बिहार के सभी 4500 मंदिरों को 31 तक बंद करने का आदेश…

कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए एहतियाती इंतजाम करने में धार्मिक स्थल भी अब पीछे नहीं। कई प्रमुख मंदिर के बाद पटना का महावीर मंदिर भी आज से 31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश धार्मिक न्यास बोर्ड की तरफ से दिया गया है। हनुमान मंदिर अब से कुछ घंटो बाद यानि कल सुबह से 31 मार्च तक के लिए बंद हो जाएगा।

धर्मिक न्यास बोर्ड के फैशले पर किशोर कुणाल ने कहा कि मंदिर बंद करने के फैसले से मुझे दुःख हुआ है। मंदिर को बंद करना उचित नही.रोज दर्शन करने वालो को अनुमति दी जानी चाहिए थी। लोगो की भीड़ काफी कम गयी है। उन्होनें कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। वहीं उन्होनें कहा कि रामनवमी की तैयारी मंदिर खुलने के बाद ही संभव है। उन्होनें कहा कि अयोध्या में भी राम मंदिर को नहीं बंद किया गया है।

इसके पहले मंदिर प्रबंधन ने मंदिरों में बाकायदा श्रद्धालुओं का हाथ धुलवाने से लेकर सैनिटाइजर तक के इंतजाम किए गए थे। कोरोना वायरस का असर ऐसा है की पटना में पहली बार प्राचीन महावीर मंदिर को बंद कर दिया है। किशोर कुणाल ने कहा कि 26 अल्फाबेट के मुताबिक ए,बी और सी के नाम के आधार पर व्यवस्था करने जा रहे थे लेकिन अब धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश के बाद मंदिर को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होनें बताया कि कल सुबह सात बजे से मंदिर का पट 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया जाएगा।

24 घंटे पहले ही मंदिर प्रमुख की तरफ से एहतियातन मंदिर प्रशासन ने कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कई कदम उठाए थे।

Related posts

पुल पर सियासत !… पुल गिरने के मामले पर बोले तेजस्वी, ‘जो भी पुल गिरे वह सब JDU के शासन में बने…

Bihar Now

नीतीश से बिना मिले दिल्ली लौटे जेपी नड्डा,स्टेट गेस्ट हाउस में करनी पड़ी मीटिंग, BJP ऑफिस के बाहर बर्खास्त संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन …

Bihar Now

Gambling Industry Australia

Bihar Now