Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता की बैठक की नई तारीख का ऐलान, बेंगलुरु में होगी दूसरे फेज की बैठक…

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच बड़ी खबर विपक्षी एकता की बैठक से जुड़ी हुई सामने आ रही है.. विपक्षी एकता की दूसरे फेज की बैठक की नई तारीख निर्धारित कर दी गई है ….कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को होगी। इससे पहले यह बैठक 13 और 14 जुलाई को होनी थी..

दरअसल, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में निर्णय हुआ था कि विपक्षी दलों के दूसरे चरण की बैठक 10-11 जुलाई को शिमला में होगी और उसी बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। बाद में बिहार में 10 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर बैठक की तारीख और जगह दोनों में बदलाव कर दिया गया। एनसीपी प्रमुख शरद यादव ने ऐलान किया था कि दूसरे चरण की बैठक बैंगलुरु में 13 और 14 जुलाई को होगी..

अब कांग्रेस ने बैठक की नई तिथि निर्धारित कर दी है। बैठक बैंगलुरु में ही होगी लेकिन उसकी तारीख बदल गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर जारनकारी दी है कि विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक अब 17 और 18 जुलाई को बैंगलुरु में होगी…

Related posts

बिहार में “यात्रा” की सियासत !… संवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण पर कल से निकलेंगे तेजस्वी यादव…

Bihar Now

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP का जोरदार हंगामा, नीतीश-तेजस्वी से इस्तीफे की मांग…

Bihar Now

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो