Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना समेत बिहार के हर जिले में दिख रहा जनता कर्फ्यू का जोरदार असर,घर में खुद को कैद किए लोग…

कोरोना को लेकर पीएम की जनता से जनता कर्फ्यू की समर्थन की अपील के बाद पूरे देश सहित बिहार में लोगों ने जमकर समर्थन किया है… बिहार की राजधानी पटना समेत तमाम जिलों में सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है…लोग खुद को घर में कैद कर लिए हैं… बाजार पूरी तरह से बंद पड़ा दिख रहा है…

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, मधुबनी , बेगूसराय, सीतामढ़ी, शेखपुरा, आरा , छपरा सहित बिहार के तमाम जिलों में सड़कों पर साफ सन्नाटा दिखाई दे रहा है… सुबह 7 बजने के बाद सड़कें पूरी तरह से सूनी हो गई है। रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा. पटना में भी जनता कर्फ्यू साफ-साफ दिख रहा है।पटना जंक्शन पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है।पटना का बेली रोड पूरी तरह से सुनी है।दूर-दूर तक तक एक भी आदमी नहीं दिख रहा।

बिहार सरकार ने भी एहतियातन कई उपाय किए हैं। बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है. इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं.बिहार सरकार ने होटल रेस्टोरेंट को भी 31 मार्च तक बंद कर रखा है।

लोग भी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए तैयार हो चुके हैं. इसी वजह से शनिवार को लोग निहायत जरुरी कामों के लिए ही सड़कों पर उतरे. कई जगहों पर लोग जनता कर्फ्यू के लिए अवेयर करते हुए भी नजर आए…

पटना से अमित पांडेय के साथ धनंजय झा, राजू सिंह, रितेश हन्नी, आमोद कुमार, प्रभास चंद्रा, अमितेश, बी एन सिंह पप्पन, विवेक कुमार, राजेश कुमार, बिहार नाउ

Related posts

“BJP ने लालू प्रसाद को पहली बार हल्दी लगाकर मुख्यमंत्री बनाया… मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार “…

Bihar Now

पिछले वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को मौजूदा शासनकाल में कूचला जा रहा – अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ…

Bihar Now

Cities In New Zealand With Casinos

Bihar Now