Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“BJP ने लालू प्रसाद को पहली बार हल्दी लगाकर मुख्यमंत्री बनाया… मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार “…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज सहरसा के रेन्वो रिसोर्ट में बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक जितने सरकार बनी सबको भाजपा ने अपना समर्थन दिया। कर्पूरी ठाकुर जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तब भी भाजपा का ही समर्थन प्राप्त हुआ था।

लालू प्रसाद जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तब भाजपा ने ही 39 विधायक का सपोर्ट देकर कर पहली बार हल्दी लगाया और मुख्यमंत्री बनाया। बिहार के जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है इनको तो भाजपा ने 05 बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन ये मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री है और प्रधानमंत्री का सपना देखते हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि सहरसा में इतना सुंदर हवाईअड्डा है लेकिन इनका निर्माण और इनको चालू नही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कहते हैं मुझे जमीन दो और हम एयरपोर्ट देगें लेगें यह मुख्यमंत्री अपने घर में जमीन नही दे पा रही है। हम कहते हैं कि यह कल्याण विगहा में जमीन दें हम वहां हवाईअड्डा बनावा देगें।

वहीं उन्होंने सहरसा नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर बैन प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा नेता स्वर्गीय संजीव झा की पत्नी ने जनता दल यू के नेता की पत्नी को हरा दिया। यह सहरसा बीजेपी के कार्यकर्ताओं की जीत है। आगमी 2024 की लोकसभा सीट एवं कोसी में विधानसभा के 13 सीटों पर 2025 में आपार मतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमलोग संकलिप्त हैं।

Related posts

Exclusive : एक बार फिर गोलियों की गूंज से सहरसा में सनसनी, एक महिला की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

लेप्रा सोसायटी की ओर से कुष्ठ मुक्त बच्चों की पढ़ाई के लिए लगाया गया शिविर…

Bihar Now

लालू और बालू का रिश्ता पुराना… बिहार में खनन माफिया के बेलगाम होने की सुशील मोदी ने बताई वजह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो