Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : कुछ प्रतिबंधों के साथ बिहार हुआ अनलॉक, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू… सीएम नीतीश ने की घोषणा…

बिहार में लॉकडाउन खत्म हो गया है लेकिन अभी कुछ बंदिश जारी रखने का फैसला लिया गया है। शाम सात बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशका ऐलान किया है। रियायत देने को लेकर क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। आज की बैठक में कई अन्य रियायत देने का फैसला लिया गया है। सुबह 6 बजे से पांच बजे तक दुकानें खुलेंगी। 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय खुलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। पार्क बंद रहेंगे।

बैठक के बाद सीएम नीतीश ने ऐलान किया कि लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी। ऑननलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता

इधर,जो जानकारी है उसके अनुसार राज्य सरकार अभी स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार नहीं कर रही है। जुलाई तक शिक्षण संस्थानों को नहीं खोला जाएगा।जब तक कोरोना की रफ्तार पूरी तरह से थम नहीं जाएगी तब तक सरकार शिक्षण संस्थानों को खोलने का रिस्क नहीं उठायेगी।

Related posts

Exclusive: बिहार सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ रही धज्जियां,बेखबर हैं जिले के वरीय अधिकारी !…

Bihar Now

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी और ओवैसी की पार्टी में होगा गठबंधन, महागठबंधन से नाता तोड़ सकते हैं जीतन राम मांझी ?…

Bihar Now

Darbhanga AIIMS पर सियासी घमासान, आमने- सामने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया और तेजस्वी, डिप्टी सीएम ने सच से कराया वाकिफ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो