Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बेगूसराय में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सीएसपी संचालक को लूट के दौरान मारी गोली… घायल का इलाज जारी….

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है । अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से लाखों रुपए लूट लिए एवं लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने सीएसपी संचालक संजीव कुमार राय उर्फ लालो को गोली मारकर घायल कर दिया ।

घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार एसबीआई शाखा के नजदीक की है । बताया जा रहा है कि संजीव कुमार बीरपुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं और आज बेगूसराय से पैसे निकाल कर वापस जा रहे थे इसी क्रम में लक्ष्मीपुर बाजार के समीप बाइक सवार अपराधियों ने पहले उनका पीछा किया और फिर जबरन उनकी गाड़ी को रोक ली तथा निकाली गई रकम को छीन लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने संजीव कुमार राय को गोली मार दी एवं मौके से फरार हो गए । गोली लगने के बाद संजीव कुमार राय वहीं गिर गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां संजीव कुमार राय की हालत गंभीर बनी हुई है ।

अभी तक लूटी गई रकम का पता नहीं चल पाया है कि वह कितनी राशि थी । संजीव कुमार राय के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अपराधियों ने कितनी रकम की लूट की है । फिलहाल घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है एवं लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

धनंंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Breaking : औरंगाबाद में अर्घ्य देकर लौटने के क्रम में भगदड़, दो बच्चों की मौत, कई घायल..

Bihar Now

दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर, कैबिनेट विस्तार से पहले दिया था इस्तीफा…

Bihar Now

Breaking : पटना में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो