इस वक्त की बड़ी खबर सियासी गलियारों से, बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ ही बिहार सरकार में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री रहे दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बता दें कि आज शाम नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने वाली है ..ऐसे में बीजेपी कोटे से संभवतः 5 मंत्री और जेडीयू कोटे से 2 मंत्री शपथ ले सकते हैं … वहीं दिलीप जायसवाल अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिए हैं …
