Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

DGP विनय कुमार ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई अहम निर्देश… मीटिंग में IG गरिमा मल्लिक, SSP अवकाश कुमार समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद…

बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार पुलिस के एक्शन के बीच नए डीजीपी विनय कुमार ने आज पटना में क्राइम मीटिंग की… डीजीपी विनय कुमार ने पटना आईजी कार्यालय में तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौजूदा क्राइम व अपराध की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की साथ ही उन्होंने कई अहम निर्देश भी दिए …

विनय कुमार के नए डीजीपी के तौर पर कमान संभालने के बाद हो रहे एनकाउंटर को लेकर पूछे गए सवालों पर डीजीपी ने कहा कि फील्ड में पुलिस की एक्टिवनेस बढ़ेगी , तो मुठभेड़ भी संभावित होता है …

डीजीपी ने कहा कि दिन और रात में गश्ती प्रोपर तरीके से होना चाहिए… पुलिस का लोगों में विश्वास बना रहे… इस पर काम करना चाहिए..जेल से जमानत पर बाहर आने वाले अपराधियों पर निगरानी रखने और चेन स्नेचिंग की घटनाओं से निपटने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं…

क्राइम मीटिंग में IG गरिमा मलिक, पटना एसएसपी अवकाश कुमार, पूर्वी, पश्चिमी, ग्रामीण, लॉ एंड ऑर्डर सिक्योरिटी एसपी समेत सभी एसपी रैंक के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे…

 

Related posts

शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, बम बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now

डूब गया बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल !… मरीज बेहाल, निगम बदहाल, “सरकार” पर सवाल, कौन जिम्मेवार ?…

Bihar Now

Breaking: बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी हुए कोरोना पॉजिटिव..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो