Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में चल रहा “DK” टैक्स, RCP टैक्स के बाद DK टैक्स की चर्चा… रिटायर्ड अधिकारी चला रहे सरकार, तेजस्वी का बड़ा खुलासा… कौन‌ हैं वो रिटायर्ड अधिकारी ?…

बिहार  में शीतलहर के साथ-साथ सियासत भी काफी गरमा गई है. बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में  होने हैं.लेकिन इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के जरिए सीधे जनता से रू-ब-रू हो रहे हैं. उनकी यह यात्रा अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रही है. इस बीच आरजेडी नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा सरकार चलाने का आरोप लगाया…

तेजस्वी यादव ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि बिहार में तो ‘डीके टैक्स’ सिस्टम चल रहा है. राज्य में डीके टैक्स वसूली हो रही है. रिटायर्ड अधिकारी ही सब कुछ चला रहे हैं. यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.

बिहार में दुर्भाग्यपूर्ण चीजें हो रही हैं. 2018 के बाद बिहार में सबसे बड़ा पद डीजीपी या फिर मुख्य सचिव का पद महज दिखावटी रह गया है बल्कि वह सजावट के लायक भी नहीं रह गया है. हालांकि, तेजस्वी यादव ने डीके टैक्स का नाम जरूरी लिया, लेकिन उस पूर्व अधिकारी का नाम नहीं बताया.

तेजस्वी यादव बोले- बिहार में DGP की भी नहीं चल रही
आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार में न तो डीजीपी की चल रही है न ही मुख्य सचिव की चल रही है. मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो इनको बुलाते भी नहीं हैं. जो रिटायर्ड अधिकारी हैं, वही लोग बिहार को चला रहे हैं.

बिहार में डीके टैक्स चल रहा है. पूरी तरीके से बिहार में वसूली, अधिकारियों की हेरा फेरी और ट्रांसफर हो रहा है. जो काबिल अधिकारी हैं, जो परफॉर्मर हैं, चाहे वह आईएएस हो या फिर आइपीएस, ऐसे करीब 90 प्रतिशत अधिकारियों को शंटिंग पोस्ट पर डाल दिया गया है….

तेजस्वी का यह भी कहना था कि उनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा है. उस ग्रुप की बात नहीं मानी जाती है तो कार्रवाई की जाती है. बिहार में नीतीश कुमार का राज नहीं चल रहा है, पूरी तरीके से डीके वसूली हो रही है.

विपक्ष के नेता इससे पहले आरसीपी टैक्स की बात करते थे. आरसीपी सिंह भी पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं और नीतीश कुमार के साथ उनकी करीबी किसी से छिपी नहीं थी.

Related posts

Breaking : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे ,24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता बना अध्यक्ष……

Bihar Now

कोसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में सरेशाम अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो