Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों की दी सौगात… मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, की कई घोषणाएं…

CM नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आज दरभंगा जिले के सिमरी पहुंचे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया और राज्य सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नवनिर्मित कार्यलय का लोकार्पण किया…मौके पर राज्यसभा सांसद संजय झा, विधायक संजय सरावगी, सहित तमाम मंत्री मौजूद रहे…

मुख्यमंत्री ने पहले सिमरी में नवनिर्मित वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन किया, जिसमें जिले के असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर आवास की व्यवस्था की गई है.

इसके बाद, मुख्यमंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन किया, जो लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है. इस विद्यालय के उद्घाटन से इलाके में लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. CM नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों और टोला सेवकों से मुलाकात भी की, और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया…

दरभंगा जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाएं :-

✓ दिल्ली मोड़ स्थित बस अड्डे को अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के रूप में विकसित किया जायेगा।

इससे दरभंगा हवाई अड्डा हेतु आस-पास के जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा शोभन में प्रस्तावित एग्स के निर्माण के उपरान्त इलाज हेतु आने वाले मरीजों को भी काफी सुविधा होगी।

✓ दरभंगा स्थित गंगासागर, हड़ाही एवं दिग्धी तालाब का सौंदर्गीकरण तथा तीनों तालाबों का एकीकृत कर विकास किया जायेगा। इससे बड़ी आबादी को नागरिक सुविधा उपलब्ध होगी।

✓ मैंने दरभंगा शहर के दोनार चौक के पास आर०ओ०बी० निर्माण के स्थल का निरीक्षण किया है। अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें…

✓ दरभंगा शहर के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डी०एम०सी०एच०) तक दरभंगा-आमस हाईवे से एलिवेटेड रोड की सम्पर्कता प्रदान की जायेगी। इससे डी०एम०सी०एच० जाने वाले लोग शहर में प्रवेश किये बिना ही सीधे डी०एम०सी०एच० पहुँच जायेंगे जिससे शहर में जाम की समस्या नहीं होगी।

✓ एकमी चौक से लहेरियासराय टावर एवं कर्पूरी चौक होते हुए स्टेशन तक सड़क का चौड़ीकरण एवं आवश्यकतानुसार एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

✓ शोमन बाईपास जिस पर प्रस्तावित एम्स का निर्माण हो रहा है को 4 लेन पथ के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे एम्स आने-जाने वाले पथ में जाम की समस्या नहीं रहेगी।

✓ बाबा कुशेश्वरस्थान का सौंदर्याकरण एवं विकास किया जायेगा। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना, स्नान, ठहराव आदि में सहूलियत होगी रूप में इस स्थान को बढ़ावा मिलेगा। इससे यहाँ आने वाले जिससे पर्यटक स्थल के

✓ मिथिला शोध संस्थान का आधुनिकीकरण एवं संरक्षण का कार्य कराया जायेगा। इससे मिथिला संस्कृति एवं भाषा को बढ़ावा मिलेगा…

✓ असमा पुल (कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड) के पास से एस०एच०-56 तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे कुशेश्वरस्थान बाजार में जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संजय झा,  समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और अन्य मंत्री भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार के लिए यह यात्रा सिर्फ विकास कार्यों का निरीक्षण करने का नहीं बल्कि लोगों के बीच जाकर उनके समस्याओं को समझने का एक मौका है.”…

 

Related posts

UPSC मेंस परीक्षा में चाणक्या आई.ए.एस एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन…

Bihar Now

चौपाल लगाकर किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Bihar Now

भागलपुर में बम ब्लास्ट, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो