Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में बाढ़ ने दी दस्तक, गंडक नदी का लगातार जलस्तर बढ़ते देख अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, बांध का किया निरीक्षण…

मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ ने दस्तक दे दी है. वही गंडक नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है. निचले इलाके के लोग पलायन करने पर मजबूर है. जिसके लेकर जिला अधिकारी के द्वारा विभिन्न प्रखंड हो में जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. और नए बांधे गए बांध का भी निरीक्षण की जा रही है. साथ ही निरीक्षण और पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की जा रही है।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि औराई और कटरा बाढ़ से काफी प्रभावित इलाका है। वहां आज जिला अधिकारी प्रणव कुमार के द्वारा बांध का निरीक्षण किया गया‌ निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर टुटी पाई गई। जिसके लिए पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। और लोगों को बाढ़ राहत राशि पाने को लेकर खाते में आधार से लिंक करवाने को लेकर अपील भी की।

वहीं जिला अधिकारी का कहना है कि बाढ़ आने से पूर्व पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर ली है। बैठक के दौरान सभी सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया है। और मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध करवा ली गई है। बाढ़ आने से पूर्व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है

Related posts

BJP नेता के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

Bihar Now

दरभंगा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी, काफी उत्साह से डाले जा रहे वोट..

Bihar Now

नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक ने बताया पीएम मेटेरियल, कहा – मौका मिलेगा तो बीजेपी को भी नहीं छोड़ेंगे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो