Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

चंद घंटों की बारिश में टापू में तब्दील हुआ बिहार विधानसभा, ‘सु’शासन पर तेजप्रताप का तंज, कहा – विकास की रफ्तार इतनी तेज है कि चंद घंटों में बन गया स्वीमिंग पुल…

बिहार के पटना सहित कई जिलों में मॉनसून फिर से दस्तक दे दी है.. रविवार को पटना में लगातार रिमझिम बारिश होती रही.. चंद घंटों की बारिश ने ही पटना का सूरत ए हाल बदल डाला.. पटना के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई..

बिहार विधानसभा सहित पटना के कई पॉश इलाके बारिश की पानी से टापू में तब्दील हो गए… चंद घंटों की बारिश से बिहार विधानसभा में टापू जैसा नजारा हो गया… पटना में चंद घंटों की बारिश ने सरकार के तमाम दावें की हकीकत की पोल खोल कर रख दी है..

बिहार विधानसभा में जलजमाव के बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है..तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के राज में विकास की रफ्तार इतनी है कि घण्टे भर की बारिश में ही बिहार विधानसभा के बाहर एक स्विमिंग पूल का निर्माण हो गया है, नीतीश जी चाहें तो अपने कुशासन का सारा पाप इस नवनिर्मित स्विमिंग पुल में डुबकी लगाकर धो सकते हैं….

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दरभंगा गोलीकांड का उद्भेदन, हथियार सहित 7 आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

भागलपुर में पुलिस के द्वारा धड़ल्ले से चल रहा है अवैध उगाही का खेल, शहर में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ !…

Bihar Now

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बिहार कांग्रेस ने खड़े किए “सु”शासन पर सवाल !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो