Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द… 20 सितंबर से 25 नवंबर के बीच 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव …

बड़ी खबर बिहार में जल्द पंचायत चुनाव का ऐलान हो सकता है.. संभावना है कि 20 अगस्त को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाये। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने 3 अगस्त को पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

पत्र में पंचायत- ग्राम कचहरी के आम चुनाव हेतु अधिसूचना निर्गत करने के संबंध में उल्लेख है .राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने पंचायती राज विभाग को पत्र भेजने की पुष्टि कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र में बताया गया है कि सूबे में पंचायत ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के लिए 10 चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए 20 सितंबर, 24 सितंबर, 4 अक्टूबर,6 अक्टूबर, 18 अक्टूबर,22 अक्टूबर,31 अक्टूबर, 7 नवंबर, 15 नवंबर एवं 25 नवंबर को मतदान संपन्न कराने का उल्लेख है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त 2021 को निर्गत करने की बात कही गई है ।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि आयोग की अनुशंसा के अनुरूप पंचायत निकायों ग्राम कचहरी के निर्वाचन हेतु अधिसूचना निर्गत कर राज्य निर्वाचन आयोग को 20 अगस्त को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं। आयोग ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है. विघटित पंचायतों के स्थान पर परामर्शी समिति का गठन किया गया है जो दो जून से प्रभावी है.

Related posts

बिना मॉस्क पहने बाहर निकलना दंडनीय अपराध…

Bihar Now

कोरोना के खौफ के बीच बिहार में चमकी बुखार ने दी दस्तक, सरकारी महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

दरभंगा में बड़ा हादसा, सेफ्टिक टैंक में गिरने से 3 लोगों की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो