Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

वैक्सीनेसन के दौरान बड़ी लापरवाही आई सामने, 2 सेकेंड के अंदर युवक को लगा दी 2 टीके, युवक अस्पताल में भर्ती..

बेगूसराय में कोविड-19 वैक्सीनेसन के दौरान लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें महज 2 सेकेंड के अंदर एक युवक को स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 के दो टिके लगा दिए । दोनों टीके लगने के बाद अब आलम यह है कि युवक का भय से स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

मामला तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड स्थित चंदौर का है । दरअसल भगवानपुर प्रखंड के चंदौर में गुरुवार को लोगों को कोविड-19 के टीके लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। पूर्व में दी गई सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग चंदौर स्थित सामुदायिक भवन पर टीका लेने के लिए पहुंचे । इसी क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर निवासी मोहम्मद साबिर भी कोविड का टीका लेने के लिए गए थे।

जब उनकी बारी आई तो उन्हें एक टीका लगाया इतने में ही अधिक संख्या में आए लोगों की वजह से बाहर भगदड़ हो गई और जब तक मोहम्मद साबिर वहां से उठ कर बाहर जाते तब तक मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें दूसरा टीका भी लगा दिया । मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है लेकिन उक्त युवक का आरोप है कि भर्ती होने के बाद अभी तक सिर्फ एक डॉक्टर उसे देखने के लिए पहुंचे हैं और कुछ टेबलेट देकर इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है ।

पीड़ित युवक मोहम्मद साबिर ने बताया कि उसे बेचैनी की शिकायत है तथा उसका सर चक्कर दे रहा है लेकिन डॉक्टरों से शिकायत के बावजूद अभी तक डॉक्टर उसके समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

Related posts

पप्पू यादव फिर बने मसीहा, छात्रों को स्वराज्य लाने के लिए किया 30 बसों का इंतजाम,बोले – मेरी हर सांस बिहार को समर्पित…

Bihar Now

सीएम के समक्ष कॉम्फेड द्वारा डेयरी डेयरी डेवलपमेंट प्रस्तुत, सूबे के सभी जिलों के सभी गावों को डेयरी को-ऑपरेटिव से जोड़ें…

Bihar Now

शिक्षा मंत्री के घर मछली पार्टी के आरोप में निलंबित CO का निलंबन खत्म,फिर से मखदुमपुर में पदस्थापित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो