Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर व बाढ़ग्रस्त इलाके का लिया जायजा, दिए कई आवश्यक निर्देश…

CM नीतीश कुमार ने आज पटना व हाजीपुर के बाढ़ग्रस्त इलाके का जायजा लिया। वे सड़क मार्ग से एक-एक चीज को देखा। साथ चल रहे अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना मुख्य नहर का दीघा बांध का किया निरीक्षण।

सड़क मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीघा होते हुए कुर्जी गोसाईं टोला के निकट पहुंचे। वहां आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एलसीटी घाट के निकट पटना शहर को बचाने के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी घाट पर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को भी नजदीक से देखा।

इसके बाद वे दीघा लॉक से जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर, गांधी सेतु होते हुए गांधी घाट तक का निरीक्षण किया। गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिया।

बता दें कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, कई जगहों पर गंगा का पानी सड़क पर पहुंच चुका है, जिसके बाद गंगा नदी से जुड़ने वाली सभी नालों को लॉक कर दिया गया है, ताकि पानी आबादी वाले इलाके तक न पहुंच सके। वहीं शहर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए खुद वास्तविक हालात का जायजा लेने के लिए निकले हैं। सड़क मार्ग से निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार कुर्जी गोसाई टोला के समीप बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री। वहीं एलसीटी घाट पर पटना शहर सुरक्षा दीवार तथा गंगा घाट पर भी नदी के जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए जा सकते हैं।

Related posts

IMA दरभंगा की ओर से सराहनीय पहल, “विश्व मधुमेह दिवस” पर डायबिटीज जागरूकता व मुफ्त जॉंच का आयोजन…

Bihar Now

करजा न कबो माई-बाबू के भराई हो, खटत-खटत जइहें जिनगी ओराई हो … बिहार के सुरों की “शिवानी” को सुनिए Live :

Bihar Now

Breaking : “जल” सैलाब के बीच सीएम नीतीश कुमार, जमीन पर उतर कर जमीनी हकीकत जानने की कवायद, मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो