Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

थानाध्यक्ष के तबादले व गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने काटा बवाल, सड़क पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी हेड, बिहार नाउ

खगड़िया :  महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के खिलाफ दर्जनों किन्नरों बुधवार को सड़क पर उतकर थानाध्यक्ष के तबादले व रुपए ठगी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने महेशखूट रेलवे दुर्गा स्थान से विरोध में लोहिया चौक होते हुए महेशखूट थाना में घंटों नारेबाजी कर थानाध्यक्ष के तबादले व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा काफी संख्याओं में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल , एसडीपीओ मनोज कुमार, गोगरी बीडीओ सहित कई थाने के थानाध्यक्ष महेशखूंट थाना में मौजूद थे। किन्नरों का जत्था जैसे थानाध्यक्ष के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। गोगरी एसडीओ व एसडीपीओ के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन देने के बाद किन्नर शांत हुए। मंजू किन्नर ने बताया मदापुर गांव के दो लोग जमीन दिलवाने के नाम पर उनसे साढे़ पांच लाख रूपये ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ महेशखूंट थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की। रुपए वापस करने की मांग थानाध्यक्ष से की तो थानाध्यक्ष घमकी देते हुए कहा ज्यादा बोलोगे तो झूठा केस कर जेल भेज देंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं सुशासन की सरकार है। उनके वादे और दावे बहुत बड़े-बड़े होते हैं पर, एक थानेदार मुख्यमंत्री के दावे की पोल खोलकर रख दिया है। जिस सुशासन की सरकार में न्याय मांगने के लिए किन्नरों को सड़क पे उतरना पड़े, आंदोलन का सहारा लेना पड़े व एक थानेदार के द्वारा किन्नरों को धमकाया जाए तो इससे सहज अंदाजा लगा सकते हैं यह कैसी सुशासन की सरकार है? न्याय मांगे जाने पर थानेदार के द्वारा कहा जाता है ऐसा केस बनाकर जेल भेज देंगे कि सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नही मिलेगी।
मांगें पूरी नहीं हुई तो सात दिन बाद जिलास्तरीय आंदोलन की धमकी :
सात दिनों में थानाध्यक्ष के तबादले व फरार आरोपी की गिरप्तारी नहीं हुई तो सैकड़ों किन्नर जिलास्तरीय आंदोलन करेंगे। मंजू किन्नर ने बताया थानाध्यक्ष आरोपी से मिले हुए हैं इसलिए गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं।

महेशखूट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के रहते लोगों को न्याय नहीं मिल सकता है। उन्होंने एसपी से महेशखूंट थानाध्यक्ष के शीघ्र तबादले की मांग की। इधर एसडीओ ने बताया कि सात दिनों के अंदर फरार आरोपी की गिरफ्तारी व राशि वापस दिलायी जाएगी।

Related posts

Alle Online Casinos Schweiz

Bihar Now

Bihar Now

“बिहार गौरव सम्मान” से नवाजे गए सुप्रसिद्ध समाजसेवी अजय सिंह…. दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय अखबार के कार्यक्रम में मिला सम्मान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो