Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारराष्ट्रीय

भारत बंद का बिहार में व्यापक असर, बेगूसराय में भी NH – 31 को किया जाम…महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन…

बेगूसराय में भारत बंद को लेकर आज महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और एनएच 31 को जाम किया। दरअसल कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर आज किसानों का भारत बंद था इसको लेकर महागठबंधन और विपक्षी दलों ने इस बंद का समर्थन किया है।

बेगूसराय में राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में शहर के बस स्टैंड के निकट एनएच 31 को जाम किया गया वहीं वामपंथी छात्र कार्यकर्ताओं और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के पावर हाउस चौक पर एनएच 31 जाम किया गया है।

जाम के कारण एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बंद समर्थकों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन काला कृषि कानून लाया है जो किसानों के हित में नहीं है केंद्र सरकार तीनों काला कानून वापस ले, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजी करण को बंद करें और बेरोजगारों को रोजगार देकर किया गया है।बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय..

Related posts

5 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

बिहार में अगले 72 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने की अलर्ट जारी…

Bihar Now

सहरसा में ओपी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, रिश्वत लेते वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो