Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : MBA छात्र की अपहरण कर हत्या, गढ्ढे किनारे मिला शव, 3 दिनों से था लापता… “सु”शासन पर सवाल ?…

बेगूसराय में एक एमबीए के छात्र का गड्ढे में शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है । बताया जा रहा है कि लोहिया नगर निवासी शिक्षक जय जय राम पोद्दार का पुत्र नीतीश कुमार जयपुर में रहकर एमबीए की तैयारी करता था लेकिन कोरोना काल मे वह वापस अपने घर आया था एवं यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था ।

25 सितंबर की शाम को नीतीश कुमार सब्जी लेने के लिए बाजार की ओर निकला जिसके बाद वह वापस नहीं गया। बाद में परिजनों के द्वारा लोहिया नगर थाने में नीतीश कुमार के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया ।

आज सुबह जब रेलवे किनारे लोगों ने गड्ढे में एक शव को देखा तो इसकी पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई। परिजनों का आरोप है कि किसी ने नीतीश कुमार का अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया है । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।
धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

“मोदी जी जितनी बार बिहार आएंगे महागठबंधन को उतने हीं ज्यादा फायदा होगा”…

Bihar Now

Pocono Casino Nz

Bihar Now

कोरोना से जंग हार गए मिथिला विश्वविद्यालय के ‘हीरा’ प्रो. डॉ. रतन कुमार चौधरी, शिक्षा जगत में शोक की लहर… प्रो. विनोद चौधरी ने व्यक्त की शोक संवेदना..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो