Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीति आयोग की रिपोर्ट पर सुशील मोदी का बड़ा बयान…लालू- राबड़ी राज के दौरान सरकारी अस्पताल के बेड पर सोते थे कुत्ते, NDA राज में हुए कई नए बदलाव

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद बिहार में घमासान मचा हुआ है….नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार फिसड्डी है। स्वास्थ्य मंत्री जवाब नहीं देते, मुख्यमंत्री कहते हैं- ‘पता नहीं’…. इस सबके बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बड़ा बयान दे डाला है..

सुशील मोदी ने नीति आयोग के रिपोर्ट पर कहा है कि नीति आयोग की रैंकिंग में ऊपर बताए गए महराष्ट्र में कोरोना से 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई.. यही हाल केरल और राजस्थान का है.. जो लोग नीति आयोग की रिपोर्ट पर अनर्गल बयान दे रहें हैं, उन्हें अपने शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए… .

सुशील मोदी ने लालू के शासनकाल को घेरा है.. उन्होंने कहा है कि बिहार में 15 साल के लालू – राबड़ी राज के दौरान सरकारी अस्पताल के बेड पर कुत्ते सोते थे.. महीने में मात्र 39 मरीज आते थे.. वहां दवा क्या, रुई – सुई भी नहीं मिलती थी…

सुशील मोदी ने NDA शासनकाल की स्वास्थ्य के दौरान क्षेत्र में उपलब्धियां गिनवाई.. उन्होंने कहा कि 2005 से एनडीए राज में नए मेडिकल कालेज, सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल और पटना में एम्स तक खुले.. दरभंगा में नया एम्स बन रहा है.. नीति आयोग को ऐसे पैरामीटर शामिल करने चाहिए, जिससे पता चले कि हर पांच साल में किसी राज्य ने किस क्षेत्र में कितना विकास किया है… सुशील मोदी ने एक साथ 5 ट्वीट कर नीति आयोग की रिपोर्ट पर जवाब दिया है…

 

Related posts

त्राहिमाम पत्र पर DMCH के “झा” जी की गजब सफाई… कहा – भावुक होकर अस्पताल अधीक्षक को लिखा गया पत्र मीडिया में हो गया वायरल… DMCH में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आक्सीजन…

Bihar Now

मधेपुरा में BJP कार्यालय को उपद्रवियों ने बनाया निशाना…किया आग के हवाले…

Bihar Now

दरभंगा में पुलिस पर हुए पथराव को लेकर JDU MLC की लोगों से अपील, करें प्रशासन का सहयोग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो