Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : बिहार में अलग हुए कांग्रेस-आरजेडी !… सोमवार को दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी कांग्रेस !…

बिहार में 2 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच दूरियां बढ़ गई है..विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस की थी। अब कांग्रेस कह रही है कि कल वो भी तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी…

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि इस बात की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी कि आरजेडी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे… नामों का ऐलान करने के तकरीबन 1 घंटे पूर्व आरजेडी ने आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी कि होने वाले दोनों सीट पर उपचुनाव के लिए वो कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान करने जा रही है…

मदन मोहन झा ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस आलाकमान को इस बात की सूचना दे दी गई है और उन्होंने उम्मीद जताया कि सोमवार को दोनों सीटों पर कांग्रेस भी उम्मीदवारों का ऐलान करेगी…

मदन मोहन झा ने बताया कि कुशेश्वरस्थान से अशोक राम या उनके बेटे उम्मीदवार हो सकते हैं ,जबकि तारापुर से निर्णय अभी नहीं लिया गया है लेकिन जल्द इस बात पर निर्णय ले लिया जाएगा ..

Related posts

Play Game Pokies Online

Bihar Now

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान, BPSC ने जारी किया शेड्यूल …

Bihar Now

मधुबनी मेंं उच्चैठ कालीदास महोत्सव का आयोजन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो