Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : चौथे राउंड की गिनती में RJD आगे, दोनों सीटों पर बनाई बढ़त…

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है.  चौथे राउंड में कुशेश्वरस्थान में RJD 365 वोटों से आगे हो गई है. इससे पहले हुई पोस्टल बैलेट की गिनती में RJD को आठ वोट मिले हैं, जबकि JDU को पांच वोट मिले हैं. तारापुर से भी RJD ने बढ़त बना ली है.

बताया जा रहा है कि दोनों सीटों के नतीजे दोपहर तीन बजे तक सामने आ जाएंगे. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है. प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है. काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही.

 

तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साह के बीच माना जा रहा है. जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है. मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैं.

 

Related posts

Can I Win Money On Online Pokies

Bihar Now

कांग्रेस के बयान पर बिहार में सियासी रार जारी.. सजायाफ्ता को अपना नेता मानने वाले कांग्रेस नेता न पढ़ाएं नैतिकता का पाठ – मंत्री नीरज कुमार

Bihar Now

मैथिली भाषा के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ?- बिहार कांग्रेस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो