Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : चौथे राउंड की गिनती में RJD आगे, दोनों सीटों पर बनाई बढ़त…

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है.  चौथे राउंड में कुशेश्वरस्थान में RJD 365 वोटों से आगे हो गई है. इससे पहले हुई पोस्टल बैलेट की गिनती में RJD को आठ वोट मिले हैं, जबकि JDU को पांच वोट मिले हैं. तारापुर से भी RJD ने बढ़त बना ली है.

बताया जा रहा है कि दोनों सीटों के नतीजे दोपहर तीन बजे तक सामने आ जाएंगे. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है. प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है. काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही.

 

तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साह के बीच माना जा रहा है. जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है. मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैं.

 

Related posts

एंबुलेंस 102 सेवा भ्रष्टाचारियों का भेंट चढ़ा, ऑक्सीजन की कमी लाइफ सपोर्ट का अभाव और एक्सपायरी दवा के कारण एंबुलेंस में हुई मौतों की तय हो जिम्मेदारी …

Bihar Now

Update : बस दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुनते ही मोतिहारी में पसरा मातम, एक ही गांव के 2 लोगों की मौत…

Bihar Now

अक्षरा सिंह ने किया “Akshara’s Studio” का शुभारंभ, कहा – पटनाइट्स को पहली बार होगा प्रॉपर नेल आर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो