Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 30 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, सवालों के घेरे “सु”शासन ?…

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा घटना में शुक्रवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के शंकर रोहार चौक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से 30 लाख रुपये से ज्यादा के गहने और नकदी लूट लिए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 4 बाइकों पर सवार 6 अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के बच्चों और वहां मौजूद ग्राहकों को कब्जे में ले लिया और उनके साथ मारपीट भी

बदमाशों ने दुकान के दराजों को खुलवाकर उन में रखे सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए. अपराधी काउंटर पर रखे करीब डेढ़ लाख रुपए भी लूट कर ले गए. यह दुकान एक मकान में स्थित है जो कि दूसरे घरों और मकानों से थोड़ी दूरी पर स्थित है. इसकी वजह से आसपास के लोगों को दुकान में अपराधियों के घुसने की भनक नहीं लग पाई. बाद में शोर मचने के बाद लोग भागे-भागे दुकान में पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

दुकानदार राजकुमार साह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनकी दुकान पर उनके बेटा-बेटी बैठे हुए थे. स्टाफ काम कर रहे थे. उसी दौरान 6 अपराधी आए और हथियारों के बल पर सभी को कब्जे में ले लिया. दराज खुलवाकर आराम से सोने-चांदी के जेवर और काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर करीब 30 लाख रूपये की लूट हुई है.

वहीं, दुकान पर मौजूद एक ग्राहक मोहम्मद आलम ने बताया कि अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की. उनकी जेब में रखे 5 हजार रुपये भी छीन ले गए. लूट की इस घटना की बेनीपुर एसडीपीओ ने पुष्टि की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से लोगों में दहशत है.

 

Related posts

IG विकास वैभव ने बयां किया दर्द…कहा – DG मैम देती हैं गाली, मन बहुत व्याकुल है ….

Bihar Now

बिहार का सबसे धूर्त नेता हैं नीतीश कुमार, समर्थन वापस लेगी RJD !… बैठक में जो फैसला लिया जाएगा,उसके लिए तैयार – RJD विधायक …

Bihar Now

Best Real Money Pokies New Zealand With Neosurf

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो