Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : “सु”शासन राज में पत्रकार को जिंदा जलाया, बोरे में मिला शव… “फर्जी निजी नर्सिंग होम के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर मिली मौत”- भाई का आरोप…

मधुबनी : मधुबनी में एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार को जिंदा जला दिया गया है। युवक का शव शुक्रवार देर रात बेनीपट्टी-बसैठ राजमार्ग संख्या-52 के पास उरेन गांव में पेड़ के नीचे मिला है। अधजला शव बोरे में बंधा हुआ था। युवक की पहचान बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक निवासी दयानंद झा के पुत्र बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश (24) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि चंद्रशेखर झा ने बेनीपट्टी थाना में आवेदन देकर अपने छोटे भाई बुद्धिनाथ झा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि 9 नवंबर की रात से अविनाश गायब है। किसी गहरी साजिश के तहत बेनीपट्टी के स्थानीय अस्पताल संचालकों ने भाई को लापता कर दिया था।

आवेदन में कारण बताते हुए उन्होंने कहा है कि बुद्धिनाथ ने विगत कई वर्षों से बेनीपट्टी में फर्जी तरीके से चलाए जाने वाले स्थानीय अस्पताल के खिलाफ लगातार खबर चलाई थी। इससे वे लोग नाखुश थे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 4 दिन पहले मृत्यु होने की बात सामने आई है। बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने के साथ ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। अब शव मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस शीघ्र अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

बता दें, बेनीपट्‌टी में 19 प्राइवेट अस्पताल हैं। उन सभी की कमियों को अविनाश समय-समय पर उजागर करते रहे थे। वह पत्रकार के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी थे। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत उन्होंने इन फर्जी क्लीनिक की शिकायत की थी, जिन पर कार्रवाई हुई थी। परिवार ने इन्हीं फर्जी क्लीनिक के संचालकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

 

Related posts

जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले में मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..

Bihar Now

Big Breaking : HDFC बैंक से दिनदहाड़े करोड़ों की लूट,शहर के VVIP जोन में अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी का दावा !…

Bihar Now

Play Au Pokies For Free With Bonus Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो