Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

कौन है Saharsa का रहस्यमयी ‘Super SP’, पूर्व IPS अफसर ने DGP को लिखा पत्र.. SP लिपी सिंह और कृष्ण कुमार में क्या है संबंध ?

पटना. पूर्व IPS अफसर आभिताभ कुमार दास ने सहरसा के रहस्यमयी ‘सुपर एसपी’ कृष्ण कुमार की गतिविधियों को लेकर बिहार के डीजेपी एस के सिंघल को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सहरसा के एसपी लिपी सिंह पर भी गंभीर आरोप लागाया है.

उन्होंने पत्र में लिखा है कि लिपी सिंह से सवाल पूछने की किसी में भी हिम्मत नहीं है, क्योंकि वह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह की सुपुत्री है.

इसमें उन्होंने लिखा है कि 2016 बैच की आईपीएस अफसर लिपी सिंह सहरसा जिले की एसपी के रूप में तैनात है. उन्होंने लिखा मुझे सूचना दी गयी कि कृष्ण कुमार नामक एक ‘रहस्यमयी’ व्यक्ति सहरसा जिले का ‘सुपर एसपी’ बन बैठा है. थाना प्रभारियों के स्थनांतरण से कांडों के अनुसंधान तक सब कुछ कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में होते हैं. पुलिस अभिरक्षा में पप्पू देव की मौत के तार भी कृष्ण कुमार से जड़ते हैं. कृष्ण कुमार खुद पटना जिले के मोकामा का रहने वाला है.

आईपीएस अफसर आभिताभ कुमार ने पत्र में लिखा कि लिपी सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह की सुपुत्री है. लिपी सिंह राजनैतिक रूप से इतनी शक्तीशाली हैं कि एक मिनट में बिहार के गृह आयुक्त को गन्ना आयुक्त बनवा सकती हैं. लिपी सिंह से स्पष्टीकरण पूछने की औकात न तो गृह विभाग की हैं, ना पुलिस मुख्यालय की. अगर औकात है तो सुपर एसपी कृष्ण कुमार के संबंध में लिपी सिंह से स्पष्टीकरण पूछा जाए.

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

दरभंगा से अद्भुत तस्वीरें आई सामने…क्वरंटाइन सेंटर से वापस घर पहुंचने वाले प्रवासी को मिथिला परिधान से किया गया सम्मानित…

Bihar Now

बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से‌ टकराई मालगाड़ी… 5 यात्रियों की मौत, 100 घायल… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bihar Now

पटना में राशन के लिए होम डिलीवरी की हुई शुरुआत, ऑर्डर के लिए नंबर जारी …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो