Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : दरभंगा में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी, आक्रोशित ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा…हत्या या आत्महत्या ?…

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां एक लड़की की हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंका पाया गया है..जिले के बहादुरपुर थाना अंतर्गत पतोर ओपी में एक लड़की की लाश बरामद की गई है.. जिसके बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है….

पुलिस के मुताबिक, लड़की की हत्या कर शव को फेंका गया है जिसके बाद से ग्रामीण जबरदस्त हंगामा कर रहे हैं.. बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि लड़की की हत्या की गई है और लोग हंगामा कर रहे हैं.. हालांकि हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है…

घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है..जिस घर के पास से बगीचे में शव बरामद हुई है, ग्रामीण उसके घर पर भी हमला बोला है … हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ ज्यादा बोलने के स्थिति में नहीं है… ग्रामीणों का आरोप है कि लड़की की रेप कर हत्या कर शव को फेंका गया है.. हालांकि ये जांच का विषय है और पुलिस मौके पर पहुंच कर हर एंगल से जांच में जुट गई है…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा…

 

Related posts

आर्शीवाद यात्रा के दौरान चिराग हुए भावुक, झमाझम बारिश के बीच बढ़ता रहा चिराग का काफिला… चिराग ने कहा – मुझसे जयादा कोई खुशनसीब हो सकता है क्या ?…

Bihar Now

आरजेडी नेता के यहां हुई हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, लखीसराय में रैली को करेंगे संबोधित..

Bihar Now