Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बहार बा, “अपराधियों” की जय जयकार बा ?… पटना, सारण के बाद गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दूकान में करोड़ों की लूट…

पटना और सारण के बाद अब अपराधियों ने गोपालगंज में आभूषण की दुकान को निशाना बनाया है। मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने60 लाख से ज्‍यादा के आभूषण लूट लिए।जय मां दुर्गे ज्वेलर्स नामक दुकान के कर्मचारी कुंदन कुमार के अनुसार बदमाशों ने डेढ़ किलो सोना जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये और 16 लाख कीमत के 25 किलो चांदी के साथ चार लाख नकदी लूट ली। इधर घटना के विरोध में थावे बाजार के व्‍यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।https://youtu.be/InadUyRdIbU

थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार में जय मां दुर्गे ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान है। मंगलवार को आम दिनों की तरह दुकान के स्‍टाफ ग्राहक को जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच से दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। वे पिस्‍टल लिए हुए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि हेलमेट पहने दो अपराधी गेट के पास खड़े हो जाते हैं। दो अपराधी काउंटर तड़पकर शो केश से गहने समेटने में जुट जाते हैं।

इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों को अपराधी जमीन पर बैठा देते हैं। उन्‍हें एक किनारे कर देते हैं। इसमें एक युवक और दो महिलाएं दिख रही हैं। दो अपराधी गेट पर खड़े होकर बाहर भी ताक-झांक करते हैं। घटना के बाद कई थाने की पुलिस पहुंची।

Related posts

आरा: यूनिवर्सिटी में सीनेट बैठक का विरोध, पुलिस ने छात्रों पर दौड़ा-दौड़ा कर बरसाईं लाठियां…

Bihar Now

खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या… 

Bihar Now

बक्सर में बड़ा हादसा…. गंगा में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, तीन की मौत, दाह संस्कार के दौरान हुआ हादसा….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो